The BrainyTots shop

बच्चों के खिलौने

Neurosurgeon-reviewed. Designed by Nikita Aakhade, Harvard-certified in Early Childhood Development.

बच्चों के खिलौने तब सबसे ज़्यादा काम आते हैं जब वे बच्चे की उम्र के साथ चलें। नवजात के लिए देखने और सुनने वाले खिलौने, 6 महीने पर पकड़ने वाले, 1 साल पर डालने, निकालने और जमाने वाले, और 2 साल के बाद पज़ल, गिनती और कहानी की किताबें। यहाँ हर खिलौना लकड़ी, बोर्ड बुक या मोटे कार्ड का है और छोटे हाथों के नाप का है।

22 toys & books 4.8 · 1615 reviews of these toys (4.8 out of 5)

  • Cash on Delivery
  • Free returns, no questions
  • BIS-certified, non-toxic

How old is your little one? We’ll mark what fits now — and what comes next.

बच्चों के खिलौने: all toys & books

22 toys & books

Buy 2, save 10% (code B2G10) · Buy 3, save 15% (code B3G15)

4 m–4 yParents’
pick
Books — builds Language & books

Board Books Set of 4

4.9 (32) out of 5 from 32 reviews
₹279
3–18 m
Senses — builds Senses & colours

Montessori Teethers

4.8 (67) out of 5 from 67 reviews
₹449 ₹499 10% off
6–12 mParents’
pick
Motor+1 — builds Movement & motor · Thinking & problem-solving

6-12 Months Baby Toy Box

4.7 (160) out of 5 from 160 reviews
₹3,999 ₹4,349 8% off
3–18 mParents’
pick
Senses — builds Senses & colours

Rainbow Spinning Wheel

4.9 (46) out of 5 from 46 reviews
₹999 ₹1,049 5% off
3–18 mParents’
pick
Senses — builds Senses & colours

Sensory Texture Mat

4.8 (41) out of 5 from 41 reviews
₹899 ₹1,449 38% off
6–24 m
Motor+1 — builds Movement & motor · Thinking & problem-solving

4 Shapes Wooden Puzzle

4.9 (40) out of 5 from 40 reviews
₹669 ₹999 33% off
6–24 mParents’
pick
Thinking — builds Thinking & problem-solving

Object Permanence Box

5.0 (55) out of 5 from 55 reviews
₹1,639 ₹1,999 18% off
2–12 mParents’
pick
Senses+1 — builds Senses & colours · Movement & motor

Montessori Hanging Balls

5.0 (32) out of 5 from 32 reviews
₹567 ₹630 10% off
1–6 y
Books — builds Language & books

Good Habits Board Book

4.8 (31) out of 5 from 31 reviews
₹205 ₹449 54% off
6–24 mParents’
pick
Thinking — builds Thinking & problem-solving

Ring Stacker

4.7 (42) out of 5 from 42 reviews
₹679 ₹949 28% off
6 m–3 y
Motor+1 — builds Movement & motor · Thinking & problem-solving

Montessori Nesting Bowls

4.7 (46) out of 5 from 46 reviews
₹769 ₹949 19% off
18–24 mParents’
pick
Thinking — builds Thinking & problem-solving

1.5-2 Years Toy Box

5.0 (6) out of 5 from 6 reviews
₹3,799 ₹4,999 24% off
12–18 mParents’
pick
Thinking — builds Thinking & problem-solving

1-1.5 Years Toy Box

5.0 (21) out of 5 from 21 reviews
₹3,999 ₹4,999 20% off
0–24 mParents’
pick
Senses — builds Senses & colours

Flash Cards Kit of 8 Sets

5.0 (80) out of 5 from 80 reviews
₹1,479 ₹1,775 17% off

Free · one email per stage

Know what they’ll need next

Just before each new stage we’ll send the milestones to watch for, one play idea and the toys that help. No spam, unsubscribe any time.

The BrainyTots guide

उम्र के हिसाब से बच्चों के खिलौने

हर उम्र में बच्चे का दिमाग़ और हाथ एक नया काम सीख रहे होते हैं। सही खिलौना वही है जो इसी महीने के काम में साथ दे। हर उम्र का अलग पेज है, जिसमें उस उम्र के खिलौने और पूरी गाइड है:

बच्चों के लिए सही खिलौना कैसे चुनें

पहला सवाल: क्या बच्चा इस खिलौने से आज खेल पाएगा? जो खिलौना इस महीने की क्षमता से मेल खाता है, वह रोज़ हाथ में आता है। दूसरा सवाल सुरक्षा का है: 3 साल से छोटे बच्चे के लिए हर टुकड़ा उसकी मुट्ठी से बड़ा हो, लकड़ी चिकनी हो और रंग पानी वाले (water-based) हों। तीसरा: एक खिलौना, एक काम। रिंग स्टैकर आकार सिखाता है, शेप पज़ल मिलान और पेग बोर्ड गिनती। ऐसे खिलौने बच्चे को ख़ुद उसकी ग़लती दिखाते हैं, और बच्चा अपने आप दोबारा कोशिश करता है। चौथा: एक समय में थोड़े खिलौने रखें और हर कुछ हफ़्तों में बदलें, ताकि हर खिलौना नया लगे।

5 खिलौने जो हर घर में ख़ूब खेले जाते हैं

  • स्पाइरल हैंगिंग मोबाइल, जन्म से: दोनों तरफ़ डिज़ाइन वाला बर्च लकड़ी का मोबाइल, जो धीरे घूमता है और नवजात की आँखों को पीछा करना सिखाता है।
  • ऑब्जेक्ट परमानेंस बॉक्स, 6 से 24 महीने, 3 गेंदों के साथ: गेंद छेद में डालो, गेंद ग़ायब, फिर सामने। बच्चा सीखता है कि छिपी चीज़ भी मौजूद रहती है।
  • रिंग स्टैकर, 6 से 24 महीने: छोटे से बड़े पाँच रंगीन रिंग, बीच की लकड़ी की डंडी पर।
  • नंबर पेग बोर्ड, 1 साल से: 1 से 10 तक के दस लकड़ी के बोर्ड और खूँटियाँ। हर बोर्ड पर लिखे अंक जितनी खूँटियाँ लगाकर बच्चा गिनती सीखता है।
  • भगवान की कहानियों की किताबें, 4 का सेट: गणेश, राम, कृष्ण और हनुमान की कहानियाँ, छोटे बच्चों के लिए बोर्ड बुक में।

पूरी उम्र का सेट एक साथ चाहिए तो उम्र के हिसाब से टॉय बॉक्स देखें। तोहफ़े के लिए बेबी गिफ़्ट पेज पर हर मौक़े के खिलौने हैं: गोद भराई, नामकरण, अन्नप्राशन और पहला जन्मदिन।

Parents ask

नवजात शिशु को कौन सा खिलौना दें?

पहले तीन महीने आँखों के होते हैं, इसलिए काले-सफ़ेद कार्ड और धीरे घूमने वाला मोबाइल सबसे अच्छे हैं। तीसरे महीने से लटकने वाली गेंदें और रिबन वाला टीथर जोड़ें। पूरी सूची पालने के खिलौने पेज पर है।

1 साल के बच्चे के लिए कौन से खिलौने अच्छे हैं?

इस उम्र में बच्चा चीज़ें डालना, निकालना और जमाना पसंद करता है। रिंग स्टैकर, नेस्टिंग बाउल, शेप पज़ल और पुल टॉय रोज़ काम आते हैं। ज़्यादा जानकारी 1 साल के बच्चे के खिलौने पेज पर है।

2 साल के बच्चे के लिए कौन से खिलौने लें?

पज़ल, नंबर पेग बोर्ड, लकड़ी के ब्लॉक और बोर्ड बुक। दो साल का बच्चा नाम बताना, गिनना और छोटे टुकड़े जमाना सीख रहा होता है। पूरी गाइड 2 साल के बच्चों के खिलौने पेज पर है।

क्या लकड़ी के खिलौने बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?

हाँ, जब लकड़ी मज़बूत और चिकनी हो, रंग पानी वाले और बच्चों के लिए सुरक्षित हों, और हर टुकड़ा बच्चे की मुट्ठी से बड़ा हो। गीले कपड़े से पोंछें और धूप में सुखाएँ।

बच्चे को तोहफ़े में कौन सा खिलौना दें?

बच्चे की उम्र से शुरू करें। नवजात के लिए नवजात शिशु के तोहफ़े, पहले जन्मदिन के लिए 1 साल के बच्चे के तोहफ़े, और हर मौक़े के लिए बेबी गिफ़्ट पेज।